घोघरडीहा। थाना क्षेत्र के चिकना पंचायत वार्ड नं-5 में शनिवार को आधी रात में अचानक आग लग गई। जब तक ग्रामीण जागते और आग पर काबू पाते तब तक तीन घर जलकर राख हो गया। अगलगी की घटना में लाखों रुपए के नुकसान की बात कही जा रही है। 

1

घँटों मशक्कत के बाद ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाया जा सका। अग्निपीड़ितों के सूचना पर रविवार की सुबह घोघरडीहा के राजस्व अधिकारी कुमार शिवम के आदेश पर राजस्व कर्मी के द्वारा  घटना स्थल पर पहुंच कर अगलगी की घटना में संपति के नुकसान का जायजा लिया गया। अग्निपीड़ित गृह स्वामी जीवछ पासवान ने बताया कि शनिवार की रात वे लोग खाना खाकर सो गए। 

2

आधी रात को अचानक लोगों की चीख पुकार शुरू हो गई। आग की तेज लपटें घरों को निकल रही थी। इस अगलगी में जीवछ पासवान, सीयाराम पासवान, कमल पासवान के तीन घर जलकर खाक हो गए। एक मवेशी भी जलकर मर गया वहीं तीन मवेशी की हालत गंभीर है, साथ ही घर मे रखे अनाज, फनीचर, कपड़े सहित नगद रुपए भी आग की भेंट चढ़ गए। ग्रामीणों की मदद से घँटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post