बेनीपट्टी(मधुबनी)। नगर पंचायत के उच्चैठ स्थित कालिदास विद्यापति साइंस कॉलेज के प्रांगण में दिनांक 25 एवं 26 नवंबर 2022 को आयोजित उच्चैठ कालिदास राजकीय महोत्सव में ख्याति प्राप्त अंतरराष्ट्रीय हास्य कवि शंभु शिखर सहित कई नामचीन कलाकारों द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया जाएगा।
1
महोत्सव के दूसरे दिन 26 नवम्बर को मधुबनी जिला के सौराठ गांव निवासी शंभु शिखर, जोकि हास्य कवि के रूप में संपूर्ण भारत वर्ष ही नहीं अपितु विश्व मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं उनका कार्यक्रम निर्धारित है। इनके अतिरिक्त मिथिला रत्न कुंज बिहारी मिश्र, पूनम मिश्रा, सौम्या मिश्रा, कल्पना मंडल और अरविंद सिंह का गायन होगा। साथ ही कालिदास पर लघु नाटिका का प्रदर्शन भी किया जाएगा ।
2
जबकि पहले दिन 25 नवंबर को माधव राय, कंचन पांडे ,पूजा झा रुचि, सुनील मल्लिक, ललित कामत का गायन , रामनारायण ठाकुर का हास्य तथा सृष्टि समूह एवं शोज टापर का लोकनृत्य प्रस्तुत किया जायेगा।
Follow @BjBikash