BNN News



मधवापुर(मधुबनी)। मधवापुर के मध्य विद्यालय साहर के परिसर में बजरंगी प्रसाद के अध्यक्षता में बिहार पंचायत राज्य-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के मधवापुर इकाई की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से संघ के मजबूती के लिए दायित्व सौंपा गया। संघ के चुनाव कार्य के लिए पर्यवेक्षक के तौर पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार यादव, जिला महासचिव नवीन कुमार झा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष शंकर कुमार झा, जिला संयोजक डॉ विजय चंद्र घोष, संयुक्त सचिव विपिन कुमार, शिवशंकर प्रसाद उपस्थित थे। इस दौरान शिक्षकों ने चट्टानी एकता का परिचय देते हुए संघ के सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से कर मिसाल पेश किया।

1

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मधवापुर इकाई के अध्यक्ष का भार बजरंगी प्रसाद को दिया गया है। वहीं, प्रखंड महासचिव संजय कुमार पासवान, प्रखंड प्रवक्ता संतोष कुमार महतो, वरीय उपाध्यक्ष सरोज कुमार, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, सचिव विजय कुमार प्रसाद, सुभाष कुमार संगठन महामंत्री, श्याम सुंदर प्रसाद संयोजक,विजय कुमार नायक कार्यकारी सचिव, शास्त्री पंडित उप कोषाध्यक्ष, विंदेश्वर पासवान कार्यालय सचिव, राम नरेश यादव संगठन मंत्री, प्रमोद राय उप कार्यालय सचिव, उप संयोजक रोहित कुमार मंडल, राम प्रबोध यादव संरक्षक, उपेंद्र पासवान उप सचिव, महेश सहनी संयुक्त सचिव, कामोद कुमार उप सचिव, अनिल कुमार प्रसाद संयुक्त सचिव, शिवशंकर प्रसाद उपाध्यक्ष, महिला प्रभारी श्रीमती जयंती कुमारी, रेखा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, बसंत कुमार द्विवेदी जिला प्रतिनिधि, संतोष कुमार मंडल व शफीक अंसारी को भी जिला प्रतिनिधि बनाया गया है।

2

संघ के नए अधिकारियों ने एकजुटता के साथ संघ को अधिक मजबूत किये जाने की प्रतिबद्धता जताई है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post