मधुबनी जिला के बिस्फी थाना क्षेत्र के खैरीबांका के पास सोमवार की देर रात तेज रफ्तार चार चक्का वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। वाहन में सवार एक महिला के साथ दो अन्य व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत।
1
मृतक की पहचान बिस्फी के राजकुमार यादव, रूबी कुमारी व विकास कुमार यादव के रूप में हुई है।
2
घटना उस वक्त हुई पति अपने पत्नी को मायके से लेकर चार चक्का वाहन से अपने सुसराल लेकर आ रहे थे उसी दौरान खैरीबांका के पास वाहन तेज रफ्तार होने की वजह से अनियंत्रित हो गई और नहर में जा गिरी।
इस घटना में वाहन पर सवार पति पत्नी और वाहन चालक की घटनास्थल पर हुई मौत, इस घटना के बाद आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े घटनास्थल पर लोगो के भीड़ जुट गई।वहीं इस घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को भी दी गई सूचना पाते ही स्थानीय प्रशासन पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
वही नहर में गिरे वाहन को बाहर निकाला गया। वही वाहन में बैठे सवारी को भी बाहर निकाला गया जिसके बाद देखा गया तो तीनों व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस तीनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गए।
घटना के बाद पूरे इलाके में माध्यमिक सन्नाटा पसरा हुआ है मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रखा है।
Follow @BjBikash