घोघरडीहा। प्रख्यात समाजवादी चिंतक व हरियाणा के पूर्व राज्यपाल धनिक लाल मंडल मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। प्रखंड के बेलहा-बथनाहा जिरोप्वाइंट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि जेष्ठ पुत्र भारत भूषण मंडल ने दिया। इसके पूर्व दिवंगत के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए पैतृक निवास स्थान बेलहा में रखा गया। 

2

जहां सांसद रामप्रीत मंडल, राज्यसभा सांसद डॉ फैयाज अहमद, परिवहन मंत्री शीला मंडल, पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल, पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री दामोदर रावत, लक्ष्मेश्वर राय, रहिका सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन ब्रह्मानंद यादव, जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव, पूर्व विधायक राम कुमार यादव, पूर्व विधायक सतीश प्रसाद साह, जगत नारायण सिंह, चुल्हाई कामत, अखिल भारतीय कैवर्त कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनारायण भंडारी,ई.शैलेन्द्र मंडल,प्रदेश जदयू के वरिष्ठ नेता मनोज यादव,वरिष्ठ समाजसेवी सत्यजन,शहीद परमेश्वर के पुत्र शम्भु नारायण जन,कांग्रेस नेता पंसस सुशील कामत, जिला पार्षद वीणा देवी, बबिता देवी, पूर्व जिला पार्षद विक्रमशिला देवी, बंदना देवी, वरिष्ठ राजद नेता राजकुमार यादव, जदयू नेता फूलदेव यादव, धर्मेन्द्र कुमार मंडल, बीर बहादुर राय, राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देवनारायण यादव, डॉ धनवीर यादव, राम नारायण प्रसाद, नपं के पूर्व मुख्य पार्षद श्रवण कुमार ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अबधेश ठाकुर, पूर्व जिला पार्षद बलराम साह सहित सैकड़ों गणमान्य लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। 

2

पूर्वाहन 10 बजे बेलहा आवास से अंतिम यात्रा प्रारंभ होकर बेलहा बथनाहा जीरोप्वाइंट पंहुचा। जहां राज्य सरकार की ओर से जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने पुष्पचक्र चढ़ाकर उन्हें नमन किया। सूबेदार विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने सलामी दी। जिसके बाद जेष्ठ पुत्र लौकहा के विधायक भारत भूषण मंडल ने मुखाग्नि दिया। पारिवारिक सदस्यों में छोटे पुत्र अशोक कुमार मंडल, पुत्री अनिता देवी, पुत्रवधू पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रागिनी देवी, पौत्र विशाल रंजन, शम्भू कुमार मंडल, पीओ राजेश कुमार रौशन, रमेश कुमार मंडल, अभय कुमार मंडल, मनोज कुमार मंडल सहित हजारों की संख्या में बेलहा बथनाहा के लोग मौजूद थे। अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरूष, बच्चे बुजुर्ग और नौजवान पंहुचे थे। दाहसंस्कार में जिला पार्षद योगेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व प्रमुख रूपेश कुमार चांद, अंजार अहमद, मिंटू शहजादा, चूल्हाई कामत, अशोक मंडल, भाजपा नेता राकेश मिश्रा, रामसुंदर यादव, धर्मेन्द्र कुमार मंडल, जाप नेता ई गौरी शंकर यादव, पूर्व पंसस बीरेन्द्र यादव, राजदेव रमन, पूर्व मुखिया दिग्म्बर मंडल, हरिमोहन मंडल, कुमार पूर्णेन्दु, विश्वनाथ कामत, प्रदीप प्रभाकर, सुभाष कुमार सुमन, महेश्वर प्रसाद यादव, पूर्व सरपंच चंदेश्वर प्रसाद यादव, पैक्स अध्यक्ष उपेन्द्र नारायण यादव, पूर्व मुखिया बिट्टू मंडल, रामयश यादव के अलावा मधुबनी जिला सहित राज्यभर से गणमान्य लोग पंहुचे थे। सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसडीओ अभिषेक कुमार एवं डीएसपी प्रभात कुमार शर्मा के साथ पुलिस निरीक्षक ललन चौधरी स्वंय संभाल रहे थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post