बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी नगर पंचायत के पाठक टोल निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्व. लक्ष्मी रमण झा की पत्नी मोहिनी देवी का 105 वर्ष की उम्र में बीती रात करीब 11 बजे निधन उनके आवास पर हो गया। मोहिनी देवी के निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वे अपने पीछे वे दो पुत्र, पुत्री एवं भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। निधन की खबर सुन बेनीपट्टी के पाठक टोल स्थित उनके आवास पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गयी। 

2

निधन को लेकर जानकारी देते हुए मोहिनी देवी के पुत्र हर्ष नाथ झा ने बताया कि करीब एक सप्ताह से वह काफी बीमार हो गई थी। आवाज बंद हो जाने के बाद उनका गोदान भी करा दिया गया था। मोहिनी देवी काफी धर्मपरायण महिला के साथ साथ सामाजिक कार्यो में भी बेहद सक्रिय रही। गांव व समाज के कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती रही।

पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि देते हुए बीडीओ डॉ. रवि रंजन

उधर, स्वतंत्रता सेनानी के पत्नी के निधन की खबर मिलते ही बेनीपट्टी बीडीओ डॉ रवि रंजन, एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक सीताराम प्रसाद, अवर निरीक्षक रामचंद्र प्रसाद पाठक टोल पहुँच कर मोहिनी देवी के शव पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। वहीं, उनके पुत्र हरखू झा से अंतिम संस्कार के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ संदीप झा मुरारी झा भी उपस्थित थे।

1

उनके निधन पर क्षेत्रीय एमएलए विनोद नारायण झा, एमएलसी घनश्याम ठाकुर, पूर्व एमएलए भावना झा, पूर्व एमएलसी डॉ दिलीप कुमार चौधरी, पूर्व प्रमुख नित्यानंद झा, प्रमुख सोनी देवी, पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव, उप प्रमुख अशोक चौधरी, प्रो. ब्रह्मकुमार झा, प्रो. भवानंद झा, सीपीआई नेता आनंद झा, मिथिलांचल सर्वांगीण संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ झा उर्फ भोलन, पूर्व सरपंच नथुनी राम, रंधीर झा, भाग्य नारायण मिश्र, शिक्षक ललित कुमार झा आदि ने शोक व्यक्त किया है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post