बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी प्रखंड के ढंगा पंचायत के वार्ड सदस्यों ने मुखिया के खिलाफ बीडीओ को आवेदन दिया है। आवेदन में वार्ड सदस्यों ने मुखिया पर मनमानी किये जाने व बिना कार्यकारिणी के बैठक के योजना किये जाने का आरोप लगाया है।

1

आवेदन में कहा गया है कि मुखिया के मन में जो आता है, वही कर रहे है। बिना कार्यकारिणी का गठन किये ना ही निगरानी समिति का, फिर भी पंचायत सचिव सभी कार्यो का अनुमोदन कर रहे है। जिसका विरोध किये जाने पर मुखिया ने कहा कि मुझे किसी वार्ड सदस्य की जरूरत नहीं है। आप लोगों को कोई अधिकार प्रदान नहीं किया गया है। 

2

वार्ड सदस्यों ने शिकायती आवेदन के साथ कुछ योजनाओं का भी जिक्र किया है। जिसमें प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र के जीर्णोद्धार, राजकुमार झा के दरबाजा से यशोदानन्द झा के घर तक बिना नाला के सड़क निर्माण, अशोक झा के घर से चंद्र झा के घर तक शामिल कामोद झा के आंगन तक बिना नाला, विनोद झा के घर से जवाहर झा के घर तक सड़क बिना नाला, मुख्य सड़क से राजकुमार यादव  के घर तक सड़क सह नाला का निर्माण। वहीं, कहा गया है कि अभी तक पंचायत के किसी भी नए सदस्य व सचिव के खाता में हस्ताक्षर परिवर्तित नहीं हुआ है।

आवेदन पर पंचायत के उप मुखिया समेत दस वार्ड सदस्यों का हस्ताक्षर के साथ मुहर लगाया गया है। उधर, आरोप के संबंध में मुखिया अवध किशोर झा से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि सारा आरोप राजनीतिक विद्वेष के कारण लगाया जा रहा है। गत 02 अक्टूबर को हुई आम सभा मे भी उन्होंने सभी सदस्यों को दूरभाष से बैठक की जानकारी दी थी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post