बेनीपट्टी(मधुबनी)। उच्चैठ - कालिदास महोत्सव 2022 के आयोजन के संबंध में एसडीओ के कार्यालय प्रकोष्ठ में अशोक कुमार मंडल के अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें महोत्सव आयोजन की तिथि, स्थान एवं अन्य तैयारियों के संबंध में विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्ष 2019 की भांति इस वर्ष भी या महोत्सव कालिदास विद्यापति साइंस कॉलेज उच्चैठ के प्रांगण में आयोजित की  जायेगी।  इसके लिए 9 एवं 10 नवंबर की तारीख तय करते हुए इसे अनुमोदन हेतु जिला पदाधिकारी मधुबनी के पास भेजने का निर्णय लिया गया। 

1

बताते चलें कि वर्ष 2019 में पहली बार उच्चैठ- कालिदास राजकीय महोत्सव का आयोजन किया गया था जो काफी सफल एवं ज्ञानवर्धक रहा था। इसमें मिथिला के लोक कलाकारों द्वारा गायन, वादन, लघु नाटिका तथा कालिदास पर विस्तृत सेमिनार का आयोजन किया गया था। इस सेमिनार में मैथिली एवं संस्कृत के  विद्वानों के द्वारा कालिदास और उच्चैठ के संदर्भ में अपनी बातों  को तथ्यात्मक रूप से प्रस्तुत किया था। 

2

वर्ष 2019 से इसका आयोजन प्रत्येक  वर्ष किया जाना था परंतु कोरोना के कारण  वर्ष 2020 एवं। 2021 में इसका आयोजन नहीं हो सका था। इस बार  महोत्सव के आयोजन हेतु बिहार सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा तिथि निर्धारित करने हेतु अनुरोध किया गया था। 

बैठक में बीडीओ डॉ रवि रंजन, सीओ बेनीपट्टी पल्लवी कुमारी गुप्ता, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत बेनीपट्टी इंद्र कुमार मंडल, पूर्व जिला पार्षद राजेश कुमार यादव,ग्राम पंचायत बतौना के पूर्व सरपंच शौकत अली नूरी, ग्राम पंचायत बेतौना के पैक्स अध्यक्ष प्रभात कुमार कर्ण उर्फ बबलू , ललित कुमार ठाकुर एवं प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी पत्रकार उपस्थित थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post