बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बर्री गांव में बीती रात शरारती तत्वों ने एक दवा दुकान समेत दो जगहों पर आग फूंक दिया। जिससे हजारों की क्षति हुई है। शरारती तत्वों ने बर्री के पिंटू कुमार के भूसे व अरविंद मिश्र के आवासीय परिसर में संचालित दवा दुकान में आग लगा दी है।

1

पीड़ितों ने बताया कि बर्री का रॉकी कुमार अन्य सहयोगियों के साथ उक्त घटना को अंजाम दिया है। अरविंद कुमार की माने तो इस घटना में रामबाबू मिश्र, पवन साह भी शामिल था।

2

ग्रामीणों ने बताया कि उक्त आरोपी से पूरा गांव समाज त्रस्त है। आये दिन विवादित कार्यो को अंजाम देता रहता है। उधर, अगलगी की सूचना मिलते ही देर रात बेनीपट्टी थाना के अवर निरीक्षक बैधनाथ मंडल, शेषनाथ प्रसाद व देवकुमार शर्मा मौके पर पहुँच कर अगलगी का जायजा लेकर आरोपितों के गिरफ्तारी के लिए रेड किया। लेकिन, आरोपी फरार हो गया था।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post