घोघरडीहा।स्थानीय थाना पुलिस ने एक ही पंचायत के दो अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में आर्म्स एक्ट के अभियुक्त बसुआरी निवासी कौशल यादव,दीपक यादव एवं लौकही थाना क्षेत्र के करियौत निवासी मो अकबर को बसुआरी गांव से  व शराब पीकर हंगामा कर रहे निर्मली निवासी शीतल साहू को बसुआरी चौक से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

1

थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि कौशल यादव,दीपक यादव व मो अकबर कुछ दिनों पूर्व शराब एवं आर्म्स एक्ट के मामले में न्यायालय से जमानत पर छूट के आया था आते ही थाना क्षेत्र के पिपरा कमल पुर में सड़क के किनारे पेशाब कर रहे पिपरा कमल पुर निवासी हरेराम मंडल पर गोली चला दी जो हरेराम मंडल के बाएं पैर में लगी। गोली की आवाज सुन स्थानीय लोग वहां इकट्ठा हुआ और जख्मी हरे राम मंडल को इलाज के लिए पीएचसी घोघरडीहा लाया गया।

2

जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। हरेराम मंडल के फर्द बयान पर पुलिस ने छापेमारी कर कौशल यादव एवं मोहम्मद अकबर को कौशल यादव के घर  बसुआरी से गिरफ्तार किया गया है। वहीं दीपक यादव को उनके घर बसुआरी से गिरफ्तार कर न्याययिक हिरासत में जेल भेजा गया है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post