जयनगर(मधुबनी)। प्रखंड मुखिया महासंघ का चुनाव सिंचाई भवन के निरीक्षण भवन में प्रखंड के मुखिया की बैठक कोरहिया पंचायत के मुखिया महेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्व सम्मति से बेलही पश्चिमी पंचायत के मुखिया रामदास हजरा को अध्यक्ष पद पर जबकि उपाध्यक्ष पद पर कोरहिया पंचायत मुखिया महेश यादव, सचिव पद पर पङवा बेलही पंचायत मुखिया संतोष कुमार मंडल एवं कोषाध्यक्ष पद पर देवधा दक्षिणी पंचायत के मुखिया ज्ञानती देवी एवं मिडिया प्रभारी सेलरा मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह को मनोनीत किया गया है।
1
मौके पर देवधा मध्य पंचायत मुखिया मो जियाउद्दीन, देवधा उत्तरी मुखिया शम्भु महतों, अनिल सिंह, राम बाबू यादव समेत अन्य मौजूद थें ।नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि सभी पंचायतों के मुखिया के साथ मिल कर विकास कराया जाएगा।
2
Follow @BjBikash