बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी प्रखंड के पाली पंचायत के उप मुखिया सह वार्ड सदस्य उमेश सहनी के असामयिक निधन पर रविवार को पाली के पंचायत भवन परिसर में मुखिया राजेन्द्र मिश्र के अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। जहां उपस्थित अधिकारी व पंचायत प्रतिनिधियों ने स्व.सहनी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर मृतात्मा के शांति केलिए प्रार्थना की।

1

शोक सभा में पहुँचे बीडीओ डॉ रवि रंजन ने कहा कि, उमेश सहनी के अचानक निधन से काफी गहरा झटका लगा। लगातार दो बार वार्ड सदस्य का चुनाव जीतकर जनता का समर्थन हासिल किया, जिससे प्रतीत हो रहा है कि वे जनता की सेवा बेहतर ढंग से कर रहे थे।

2

मुखिया राजेन्द्र मिश्र ने कहा कि उमेश सहनी शुरू से ही उनके साथ रहे, हर समय विकास व जनता के कार्यो को लेकर सजग रहते थे। इसी कारण इस बार वे उप मुखिया के तौर पर भी निर्वाचित हुए थे। उनके निधन से पंचायत को काफी क्षति हुई है।

सरपंच नबोनारायन झा ने कहा कि उमेश सहनी बेहतर प्रतिनिधि के साथ काफी हँसमुख इंसान थे। हर समय लोगों के कार्यो को लेकर मुस्तैद रहते थे।

जेडीयू के वरिष्ठ नेता प्रवीण कुमार मंडल ने कहा कि उमेश सहनी के निधन से पंचायत के साथ साथ जेडीयू को भी क्षति हुआ है। स्व. सहनी जेडीयू के सच्चे सिपाही थे। वे पंचायत अध्यक्ष होने के नाते पार्टी को काफी मजबूती दी। उनके निधन से गरीब, मजदूर वर्ग को काफी धक्का लगा है।

शोक सभा में सहदेव सहनी, बेचन दास, कौशल झा, मो साकिर, प्रदीप यादव, अरुण मिश्र, छेदी झा, उपेंद्र यादव आदि थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post