मधुबनी।जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने घोघरडीहा प्रखंड स्वराज विकास संघ, जगतपुर, फुलपरास के तत्वावधान में आयोजित जल जीवन हरियाली अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन संदर्भित आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु सामुदायिक एवं महिला संगठनों की भूमिका पर आधारित कार्यशाला में भाग लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया और संघ की गतिविधियों को जाना। इस मौके पर उन्हें आपदा न्यूनीकरण से संबंधित विभिन्न प्रयासों की जानकारी दी गई। जिसमें विद्यालयों में चलाए जा रहे सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम भी शामिल है। इसके अतिरिक्त पोषण वाटिका के माध्यम से ऑर्गेनिक खेती और उसमें उपयोग में आने वाले विभिन्न प्रकार के संवर्धित बीजों की जानकारी भी दी गई। उन्होंने संघ के द्वारा आयुर्वेद के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी गई। 

1


जिलाधिकारी ने जल जीवन हरियाली अभियान को प्रश्रय देने वाले विभिन्न प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कदमों से जीवन में सरलता के साथ स्वच्छ जल की उपलब्धता को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने घड़े के माध्यम से जल निस्तारण और सूरज की किरणों के द्वारा चलने वाली वाडी कीट की भी प्रशंसा की और लिए जा रहे प्रयासों को अनुकरणीय बताया।

2

मौके पर संघ के संस्थापक तपेश्वर सिंह, अध्यक्ष रमेश कुमार, सचिव वासुदेव मंडल, बोर्ड मेंबर जितेंद्र कुमार और निदेशक, वर्ल्ड नेबर आर्गेनाइजेशन की क्षेत्रीय निदेशक, सृजना कार्की सहित अन्य किसान व समाजसेवी मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post