लदनियां(मधुबनी)। रमेश कुमार झा को भारतीय प्रशासनिक अफसर के रूप में प्रोन्नति मिलने पर लोगों हर्ष व्याप्त है। 
श्री झा मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड के मरुकिया गांव के मूल निवासी है। इनके पिता का नाम स्व. दुखमोचन झा एवं माता का नाम स्व. महालक्ष्मी है।

1

ये बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 वीं बैच अफसर है। श्री झा वर्तमान में समाज कल्याण विभाग पटना में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत है।

इन्हें 2018 से ही भारतीय प्रशासनिक अधिकारी के रुप में प्रोन्नति मिला है।

श्री झा को भारतीय प्रशासनिक अधिकारी के रुप में प्रोन्नति मिलने पर लोगों में खुशी व्याप्त है।

2

रमेश कुमार झा को आईएएस अफसर बनने पर गजहरा संस्कृत कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दयाकान्त झा, बाबूबरही से जदयू विधायक मीना कुमारी, खजौली से बीजेपी विधायक अरुण शंकर प्रसाद, पूर्व मंत्री रामप्रीत पासवान,पूर्व विधायक प्रो. उमाकांत यादव, अवकाश प्राप्त शिक्षक बलराम झा, जिला लोजपा नेता विष्णुदेव भंडारी, कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार झा, प्रो. कृष्ण कुमार झा, पूर्व मुखिया नारायण मिश्र, पूर्व जिला पार्षद रामाशीष पासवान, बीजेपी अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मंगल बिहारी कामत, खजौली प्रखंड प्रमुख उषा कुमारी, पूर्व मुखिया जयरुद्र झा ने बधाई दी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here







ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post