बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के करहारा धौंस नदी में एक युवक का अज्ञात शव मिला है। शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी मच गयी। युवक के शव का शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने युवक का शव नदी में उपलाता हुआ देखा और इसकी सूचना बेनीपट्टी थाना पुलिस को दी।

1

उधर, बताया जा रहा है कि उक्त शव दो दिन पूर्व साहरघाट थाना क्षेत्र के विशनपुर नदी में देखा गया था। जहां पुलिस ने शव को निकालना तो दूर शव स्थल तक नहीं गयी। ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त किया है कि, वही, शव उपलाता हुआ करहारा तक पहुँच गया है।

2

उधर, सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को शिनाख्त कराने के प्रयास में जुट गई है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post