बिस्फी(मधुबनी)।  राजसभा सांसद डॉ फैयाज अहमद एवं पार्टी के वरिष्ठ सांसद एवं  विधान परिषद और राजद के कई बड़े नेताओं के घर पर सीबीआई एवं ईडी द्वारा छापेमारी एव सदर एसडीओ मधुबनी के द्वारा निर्दोषों पर किया गया कार्रवाई के विरुद्ध शुक्रवार की देर शाम महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रतिरोध मार्च एवं पुतला दहन किया गया। प्रखंड क्षेत्र के बांका से औसी जीरोमाइल तक निकाली गई। यह मार्च एक सभा में तब्दील हो गई। सभा की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष जय जय राम यादव  ने की। 

1

सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी नेता सह कॉपरेटिव अध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के हनन के साथ ही साथ  शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त कर भाजपा शिक्षाविदों पर अनैतिक दवाब की राजनीति कर रही है। केंद्रीय एजेंसियां भाजपा की पार्टनर के तौर पर काम कर रही हैं। इसे ईडी, आईटी या सीबीआई का छापा कहना गलत है। यह भाजपा की ही रे़ड है। भाजपा को इस बात की खुन्नस है कि कैसे नीतीश कुमार ने उनका साथ छोड़कर जनता के हित में गठबंधन में बदल लिया ।

2

इस मौके सीमा मंडल ,सोनी कुमारी, मो असलम, श्रीकांत यादव, मनोज यादव खाजा फरीदुद्दीन रुस्तम, मो अली, सुनील  यादव, सलित कुमार यादव, अरुण यादव मो मक्की, मो अमजद अली, विनोद यादव, मो पम्मू मो गालिब महेश यादव सहित कई पार्टी के प्रमुख लोग उपस्थित थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post