मधवापुर(मधुबनी)। एनडीए से जेडीयू के अलग हो जाने से बने राजनीतिक परिदृश्य अब रंग लेते जा रहा है। भाजपा के शीर्ष नेताओं ने शुक्रवार को हर जिला मुख्यालय में जनादेश के साथ विश्वासघात को लेकर धरना दिया। वहीं, शनिवार को भाजपा नेताओं ने हर प्रखंड मुख्यालय पर धरना देकर बिहार के नए गठबंधन की सरकार पर हमला बोला।

1

भाजपा नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की जनता की ओर से मिले जनादेश का अपमान कर राजद के साथ गठबंधन किया है। जिस महागठबंधन को जनता ने नकार कर एनडीए को बहुमत दिया। लेकिन, नीतीश कुमार जनता के आदेश के साथ विश्वासघात कर राजद के साथ चले गए है। उन्हें बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी। आने वाले समय मे महागठबंधन ओर जेडीयू हर स्तर पर नकार दी जाएगी।



धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड संयोजक डॉ योगेंद्र झा ने किया। वहीं, संचालन मंडल महामंत्री कामाख्या नारायण ठाकुर ने किया। उक्त धरना को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह प्रभारी देवचन्द्र झा, अजय भगत, बादल गुप्ता, मनीष झा, शिव कुमार साह, बलराम झा, नंदकिशोर साह, नरेंद्र ठाकुर, विकास झा, अरविंद कर्ण, राजेश साह, राम प्रवेश ठाकुर, राजेश रौशन, सुरेंद्र महतो, काशीनाथ मिश्र, संजय प्रतिहस्त आदि नेताओं ने संबोधित किया।

2


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post