बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी अंचल के विशनपुर में एक महिला की मौत डूबने से हो गयी है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। मृतका की पहचान विशनपुर के वार्ड नं-04 के रंजन सहनी की पत्नी उषा देवी (38) के रूप में हुई है।

1

मिली जानकारी के अनुसार मृतका बुधवार की सुबह घर से बाहर शौच के लिए निकली थी। जहां जेसीबी से खुदे गढ्ढे के समीप स्वच्छ होने गयी। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान महिला का पैर फिसल गया और वो गहरे गड्ढे में डूब गई। काफी देर बाद भी घर नहीं पहुँची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। गढ्ढे में महिला का कपड़ा तैरता देख परिजन गढ्ढे में उतर कर महिला को बाहर निकाल पीएचसी लाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत महिला को मृत घोषित कर दिया।

2

महिला को छोटे छोटे छह बच्चे है। पूर्व मुखिया सह पंचायत समिति सदस्य रजिया देवी, समाजसेवी हरिलाल पासवान आदि ने अंचल प्रशासन से सरकारी मुआवजा देने की मांग की है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post