बहुचर्चित महमदपुर हत्याकांड के आरोपी प्रवीण झा के पिता घनश्याम झा को बेनीपट्टी थाना कांड 70/21 में जमानत मिल गई है। अब वह जेल से बाहर आ सकेंगे। करीब एक साल 4 महीने बाद वह जेल से बाहर आयेंगे।
1
जानकारी हो कि घनश्याम झा 30 मार्च 2021 से न्यायायिक हिरासत में थे। इस बाबत जानकारी देते हुए उनके अधिवक्ता अजय कुमार झा 'यश' ने बताया कि इस कांड के सभी अभियुक्त निर्दोष है एक साजिश के तहत सभी को फंसाया गया है।
2
बता दें कि इससे पहले बेनीपट्टी थाने में दर्ज कांड संख्या 67/21 महमदपुर कांड को लेकर 28 जनवरी 2022 को पटना हाकोर्ट ने घनश्याम झा व सुनैना देवी को 10 महीने जेल में गुजारने के बाद जमानत दे दी थी। हालंकि पिता घनश्याम झा पर बेनीपट्टी थाना कांड 70/2021 जो कि महमदपुर हत्याकांड के बाद घर से बरामद हुए सामानों को लेकर एक मामला दर्ज कराया गया था, जिसमें घनश्याम झा को भी आरोपी बनाया गया था, जिसको लेकर आज बेनीपट्टी थाना कांड 70/21 में भी घनश्याम झा को जमानत मिल गई है। जिसके बाद एक साल 4 महीने बाद वह जेल से बाहर आयेंगे।
जानकारी के लिए बता दें कि प्रवीण झा के जमानत पर भी पटना हाईकोर्ट से इस महीने फैसला आने की उम्मीद है।