बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी नगर के अनुमंडल कार्यालय के समीप राजद कार्यालय परिसर में मंगलवार को राजद अध्यक्ष रामवरण राम के अध्यक्षता में राजद नेताओं की बैठक हुई। बैठक में बिहार की वर्तमान राजनीतिक स्थिति के साथ किसानों व मजदूरों को हो रही समस्याओं पर विशेष चर्चा की गई।
1
पूर्व विधायक रामाशीष यादव ने कहा कि मानसून कमजोर हो जाने से पूरे बिहार में किसानों मजदूरों के बीच त्राहिमाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। सुखाड़ से किसानों की स्थिति दयनीय है तो मजदूर पलायन को विवश है। ऐसे में राजद चुप नहीं बैठेगी।
2
राजद हमेशा से गरीब, गुरबा, किसान, मजदूर, दलित, शोषित वंचितों के अधिकार के लिए लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि बेनीपट्टी में राजद जल्द ही प्रखंड मुख्यालय पर धरना देगी। जिले को सुखाड़ क्षेत्र घोषित किये जाने, बिजली बिल माफ करने, बंद पड़े नलकूप को चालू करने, किसानों के कर्ज माफी, रोजगार मुहैया कराने अथवा प्रति माह दो हजार देने, वृद्धा पेंशन में बढ़ोतरी सहित अन्य मांग को लेकर धरना दिया जाएगा।
बैठक में पूर्व राजद अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व उप प्रमुख सह राजद वरिष्ठ नेता रामविनय प्रधान, संतोष यादव, जामुन यादव, देवनारायण यादव, राजेन्द्र कामत, नगर राजद अध्यक्ष हादी अंसारी, शत्रुध्न यादव, राम अवतार सदा आदि मौजूद थे।
Follow @BjBikash