हरलाखी(मधुबनी)। हरलाखी थाना पुलिस ने आंगनबाड़ी सेविका के साथ हुई मारपीट मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वही गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सिसौनी गांव के राहुल सिंह व गुंजन सिंह के रूप में किया गया है।
1
गौरतलब है कि लगभग तीन माह पूर्व आंगनबाड़ी सेविका पिंकी कुमारी ने मारपीट समेत अन्य आरोपों में धराये आरोपितों के साथ अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी।
2
इधर पुलिस की अनुसंधान में आरोप सत्य पाए जाने पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। हरलाखी एसएचओ अनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।
Follow @BjBikash