बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी अंचल के जगत गांव में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गयी है। वृद्ध के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। वृद्ध की पहचान जगत गांव के हीरालाल यादव(60) के रूप में हुई है।
1
मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध शुक्रवार को घर से निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन करने लगे। काफी खोजबीन के बाद भी वृद्ध नहीं मिले।
2
शनिवार की सुबह परिजन पुनः खोजबीन में जुटे तो गांव के तालाब में वृद्ध का सामान मिला। जिसके बाद परिजन तालाब में उतरे तो वृद्ध का शव मिला। उधर, तालाब में शव मिलने की सूचना पर बेनीपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक सीताराम प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवेदन के आधार पर यूडी कांड अंकित किया जाएगा।
Follow @BjBikash