बेनीपट्टी(मधुबनी)। अरेर के एकतारा प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में अरेर भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक की गयी। जिसमें पन्ना प्रमुख बनाने व बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत कमज़ोर बूथों को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। बैठक से पूर्व डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी की 123 वीं जयंती के मौके पर उच्च विद्यालय एकतारा परिसर में कार्यकर्ताओं के द्वारा पौधारोपण किया गया तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

1

इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव ने कहा कि पन्ना प्रमुख बनाने से संगठन में मजबूती आयेगी और आने वाले चुनाव में इसका फायदा देखने को मिलेगा। वहीं एमएलसी घनशयाम ठाकुर ने कहा कि पार्टी के कार्यों की जानकारी सभी कार्यकर्ताओं तक पहुँच सके इसके लिए पन्ना प्रमुख सभी बूथों पर बनाना जरूरी है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना तभी पूरा हो पायेगा जब बूथ लेबल कार्यकर्ता का गठन होगा। उनके विचारों को लोगों तक पहुचाने का काम करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिवशंकर पांडेय ने की जबकि संचालन मंडल महामंत्री सुधीर झा ने किया।

2

मौके पर भाजपा नेता देवेंद्र यादव, अविनाश झा, रामबाबु चौधरी, सुभाष यादव, संजय चौधरी, अनिल कुमार राय, कन्हैया प्रतिहस्त, प्रदीप कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, गिरेंद्र पांडेय, सुनील चौधरी, राहुल कुमार, ललित कुमार, सुधीर सिंह व शंकर ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post