बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मेघदूतम सभागार में बाढ़ आपदा से बचाव को लेकर सभी जनप्रतिनिधियों के बीच प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला मुख्यालय से आये मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बीडीओ डॉ. रविरंजन ने किया। वहीं बीपीआरओ गौतम आंनद की मौजूदगी में मौजूद जनप्रतिनिधियों को बाढ़ आपदा के प्रभाव को कैसे कम किया जा सकता है और क्या सब सावधानियां बरतनी जरुरी है इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी। इस दौरान बीडीओ ने बताया कि बाढ़ के समय जान माल की क्षति नहीं हो इसके लिए यह प्रशिक्षण अनिवार्य है, ताकि बाढ़ के समय लोग एक दूसरे का सहयोग कर सकें और आपदा में लोगों को सुरक्षित रखा जा सके। वहीं बीपीआरओ गौतम आनंद ने कहा कि इस प्रशिक्षण को प्राप्त कर सदुपयोग में लाने का काम करेंगे ताकि बाढ़ आने पर जान माल की क्षति न्यूनतम स्तर पर हो।

1

इस क्रम में आपदा प्रभारी रमण प्रसाद सिंह व यूनिसेफ के जिला समन्वयक कमल कामत ने कहा कि आपदा से बचाव की जानकारी सभी के लिए अनिवार्य है। आपदा के समय जनप्रतिनिधियों की भूमिका अहम होती है। सरकार द्वारा दिया जाने वाला संसाधन ससमय लाभुकों तक आपदा प्रबंधन के द्वारा पहुंच सके। इसके लिए जनप्रतिनिधियों की सजगता महत्वपूर्ण स्थान रखती है, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा प्रदान किया जा सके और लोग बाढ़ के समय संकट में नहीं फंस पाये। मास्टर ट्रेनर द्वारा बताया गया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सरकार के द्वारा नावयुक्त एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की जायेगी। जिसमें खासकर गर्भवती महिलाओं के लिये उपयोगी दवाईयां उपलब्ध कराया जायेगा। बाढ़ के समय सर्पदंश से बचाव के कई उपाय भी उपस्थित जनप्रतिनिधियों को दिया गया, साथ ही बाढ़ पूर्व खुद अपनी रक्षा के लिए कई मंत्र दिये जिसमे सभी प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को अपने अपने घरों में सूखा राशन की व्यवस्था करने, तिरपाल, लाठी, टॉर्च, रस्सी रखने समेत अन्य पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गयी। वहीं भूकंप व ठनका से भी बचाव हेतु प्रशिक्षण दिया गया।

2

मौके पर मुखिया रिझन ठाकुर, अवध किशोर झा, राजेंद्र मिश्र, विनय झा, मो. जुल्फेकार, मालती देवी, राम संजीवन यादव, मंजू देवी, कमल देव पासवान, सरपंच सावित्री देवी, संतोष कुमार झा, नवो नारायण झा, हरिदेव यादव, सोनी देवी, गौतम कुमार साह, वार्ड सदस्य भोला पासवान व मो. साकिर सहित अन्य लोग भी मौजूद थे.


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post