बेनीपट्टी अनुमंडल के साहरघाट थाना क्षेत्र के त्रिमुहान पुल के निकट एक कार अनियंत्रित हो पुल के नीचे करीब चालीस फ़ीट गहरा में गिर गया। बताया जा रहा है कि वाहन में चालक सहित तीन लोग सवार थे। जिसमें दो लोगों की स्थिति नाजुक है। लोगों ने जख्मियों को दरभंगा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।

1

मिली जानकारी के अनुसार कार साहरघाट की ओर से बसैठ की ओर आ रही थी। पुल के निकट घुमान होने के कारण पुल पर वाहन के चढ़ते ही तेजी के कारण अनियंत्रित हो कर पलट गया। उधर, कार के पलटते ही स्थानीय लोग दौड़ पड़े और लोगों को गाड़ी से बाहर निकाल घटना की सूचना साहरघाट थाना पुलिस को दी।

2

पुलिस मौके पर पहुँच कर स्थानीय लोगों से दुर्घटना के संबंध में जानकारी हासिल की। फिलहाल, जख्मियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post