मधुबनी : एसपी सुशील कुमार ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि देवधा थाना क्षेत्र में जयप्रकाश यादव से लूट का प्रयास व फायरिंग करने में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार 
किया गया है। राजनगर थाना क्षेत्र में हुई संजीत यादव हत्याकांड में संलिप्त दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है। फायरिंग मामले में

गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, फायर किया गया एक खोखा बरामद किया गया है। इसके अलावा दो मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है। उक्त दोनों मामलों में गिरफ्तार किए गए चारों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी रहा है।

1

एसपी ने बताया कि इसी साल बीते 22 फरवरी को देवधा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिटवा टोल में अपराधियों ने जयप्रकाश यादव से रुपया लूटने का प्रयास किया था। रुपया नहीं देने पर अपराधियों ने फायरिंग कर दिया। हालांकि जयप्रकाश यादव को गोली नहीं लगी। इस कांड में संलिप्त प्रदीप कुमार सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं विशेष समकालीन अभियान में 30 मई को इस कांड में संलिप्त अभियुक्त देवधा थाना क्षेत्र के पिटवा टोल निवासी राकेश यादव उर्फ कारी यादव एवं सुनील कुमार उर्फ गुरु को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के दौरान एक देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, फायर किया गया एक खोखा बरामद किया गया है। दो मोबाइल भी जब्त किया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। राकेश लूटकांड व आर्म्स एक्ट में पहले भी संलिप्त रहा है। सुनील भी शराब कांड में जेल जा चुका है। एसपी ने बताया कि देवधा थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि राकेश यादव उर्फ कारी यादव एवं सुनील कुमार उर्फ गुरु आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए साजिश रच रहा है। थानाध्यक्ष से प्राप्त इस सूचना पर एसडीपीओ, जयनगर के नेतृत्व मे विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम पिटवा टोल से राकेश व सुनील को गिरफ्तार कर लिया।

2

उन्होंने बताया कि इसी साल बीते एक मई को राजनगर थाना क्षेत्र

में मोहनपुर निवासी संजीत यादव की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में दो अभियुक्त को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं 30 मई को समकालीन अभियान के दौरान सुबह करीब नौ बजे राजनगर थाना क्षेत्र स्थित भगवानपुर चौक से उक्त हत्याकांड में संलिप्त रांटी मोहनपुर के राजा यादव व सहदेव यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि इन दोनों का भी पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों आर्म्स एक्ट व जानलेवा हमले का पहले से आरोपित रहा है।

एसपी ने बताया कि विशेष छापेमारी टीम में एसडीपीओ, जयनगर विप्लव कुमार, देवधा थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा, राजनगर थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार और देवधा एवं राजनगर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। उन्होंने बताया कि राजनगर एवं देवधा थानाध्यक्षों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। एसपी ने बताया कि इस अभियान में जिले भर से कुल 104 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post