बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रखंड के ई किसान भवन के सभागार में सोमवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ महाअभियान प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन बीडीओ डॉ रवि रंजन, बीएओ नौशाद आलम, आत्मा अध्यक्ष व अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। किसानों को संबोधित करते हुए बीडीओ डॉ रंजन ने कहा कि, हमलोगों के पुरखे विरासत के तौर पर जल व मृदा छोड़ गए है। इसे हम खुद भी सुरक्षित करे, ताकि, हम इसे आनेवाले पीढ़ियों को सौंप सके। उन्होंने किसानों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि, आप अपने आप पर गर्व करें, की आप की मेहनत से देश के हर व्यक्ति तक अनाज पहुँच पाता है। डॉ रंजन ने कहा कि पहले की तुलना में आज के दौर में हर चीज बदल गया है। इसमें अब खेती भी शुमार है। अब किसान प्रशिक्षण प्राप्त कर कम समय में अधिक फसल का उत्पादन करते है। इसके लिए सभी किसान बेहतर ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त कर ले और उन्नति खेती करें।

1

इस दौरान किसानों को मौसम अनुकूल खेती, आम के फल सड़ने व फटने, उर्वरक प्रबंधन, जैविक खेती, धान के उन्नत बीज व खेती की तकनिकी, प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य परीक्षण आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। उद्यान विभाग के विष्णु शंकर ने अपने विभाग से प्राप्त होने वाले फसल व आम फसल के सुरक्षा पर जानकारी दी।

2

मौके पर बीपीआरओ गौतम आनंद, आत्मा अध्यक्ष मो.जुबैर, कृषि समन्वयक संजीव कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार झा, पप्पू सिंह, वरुण चौधरी, शैलेन्द्र झा, मो.कैफी, सुशील मंडल, जितेंद्र कुमार, विजय कुमार साह, कृष्णमूर्ति आदि थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post