बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी अनुमंडल के एकमात्र अंगीभूत कालिदास विद्यापति साइंस कॉलेज परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में योग पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ शुभ कुमार साहू ने किया। वही, संचालन नोडल पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार दास ने किया। गोष्ठी में योग की उत्पत्ति, विकास, उद्देश्य और उसकी महत्ता पर विस्तार से चर्चा की गई। 

1

प्रधानाचार्य डॉ साहू ने कहा कि, योग आज पूरे विश्व में पहचान बना चुका है। योग का लोहा आज हर जगह माना जा चुका है। दरअसल, आज के दौर में हर व्यक्ति स्वस्थ्य रहे, ये एक चुनौती है। इसके लिए योग एकमात्र उपाय है। चूंकि, योग से अधिकतर बीमारी दूर हो सकते है।

2

इस दौरान कॉलेज के कई शिक्षक व छात्रों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये। मौके पर डॉ उदय साह, वरुण चौबे, दिनेश चंद्र झा, राजा साहू, गुड़िया कुमारी, नारायण जी झा, शैलेन्द्र, छात्र संघ के अध्यक्ष सुधीर यादव, जूही प्रवीण, आयुष कुमार, ज्योति आदि ने अपने विचार रखे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post