बेनीपट्टी(मधुबनी)। बिहार में वर्ष 2005 से पहले क्या था? विकास नाम की कोई चीज नहीं थी। बिहार की जनता ने एनडीए को कमान सौंपी। उसके बाद से बिहार विकास की रफ्तार पकड़ ली। आज केंद्र से लेकर बिहार में डबल इंजन की सरकार है। जिसका मूलमंत्र ही विकास है। आज बिजली की समस्या, सड़क, पुल-पुलिया हर जगह पहुँच चुकी है। ये बातें मधुबनी के भाजपा सांसद डॉ अशोक यादव ने सोमवार को बेनीपट्टी के नंदी भउजी चौक के समीप निर्मित सड़क का उद्घाटन करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि उनके पास लोकसभा क्षेत्र के 75 किमी सड़क की योजना है। जिस पर अनुसंशा किया जाना है। वे तो अब सड़क किनारे जहां तालाब है, वहां के लिए प्रोटेक्शन वाल की भी मांग किये है। ताकि, बाढ़ के समय सड़क क्षतिग्रस्त न हो। डॉ यादव ने कहा कि क्षेत्र में कुछ जगहों पर पुल व सड़क का निर्माण होना है। इसके लिए कुछ योजना का डीपीआर बन रहा है तो कुछ चैनल में लगा हुआ है। आनेवाले समय में पूरा लोकसभा क्षेत्र चकाचक होगा। यही, एनडीए शासनकाल से पहले क्या था, जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड व अनुमंडल मुख्यालय तक जाने के लिए सड़क नहीं थी। पुल नहीं होने के कारण कई लोग डूब कर मर गए। 

1

बता दे कि भाजपा सांसद डॉ अशोक यादव ने पीएम ग्राम संपर्क योजना के तहत धकजरी से अधवारी तक करीब तीन करोड़ 16 लाख 33 हजार की राशि से निर्मित सड़क का उद्घाटन किया। इससे पूर्व एमपी के पहुँचते ही ग्रामीणों ने पाग दोपट्टा देकर सम्मानित किया। मौके पर देवेंद्र यादव, जिला पार्षद शोभा भारती, मुखिया शैलेन्द्र झा, पैक्स अध्यक्ष विवेक राय, नरेश यादव, अनिल भारती, शम्भू झा, डॉ बागीश कांत झा, अजय भगत, दीनानाथ झा आदि थे।

2


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post