राज्य के छह नए नगर निगम समेत 79 नवगठित, उत्क्रमित एवं विस्तारित शहरी निकायों में वार्ड गठन और परिसीमन का काम खत्म हो चुका है। जिसके तहत बेनीपट्टी नगर पंचायत में कुल 22 वार्डों का गठन हुआ है। जिसमें सभी वार्डों की संख्या, कुल आबादी, आबादी का जातिवार आंकड़ा भी जारी कर दिया गया है।

जनकारी के लिए बता दें कि वार्ड गठन व परिसीमन का काम 13 अप्रैल से शुरू किया गया था। इस बाबत राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी प्रमंडलीय आयुक्त व जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर आदेश जारी किया था। जिसमें राज्य निर्वाचन आयोग के जारी डेडलाइन के भीतर ही बेनीपट्टी नगर पंचायत के वार्ड गठन व परिसीमन को लेकर अधिकृत अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

1

विभाग ने जो तारीखें जारी की थी उसमें 13 अप्रैल से 27 अप्रैल तक वार्ड परिसीमन का काम होना था, जबकि 26 अप्रैल की तारीख में ही बेनीपट्टी की रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध करवाई जा चुकी है। वहीं निर्वाचन आयोग के तरफ से पूर्व में जारी शेड्यूल के अनुसार आज 28 अप्रैल से गठित वार्डों के प्रारूप प्रकाशन के साथ ही आज से 11 मई तक आपत्तियां ली जाएंगी, जिसमें गठित वार्डों को लेकर किसी की कोई आपत्ति रहेगी तो वह आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 30 अप्रैल से 20 मई तक आपत्तियों का निष्पादन किया जाएगा।

इतनी प्रकिया करने के बाद 21 मई  से 27 मई तक प्रमंडलीय आयुक्त का अनुमोदन होगा, वहीं 30 मई को गठित वार्डों का जिला गजट में प्रकाशन होना है। इतना होने के बाद सबसे अंतिम 2 जून को राज्य सरकार नगर विकास एवं आवास विभाग व राज्य निर्वाचन आयोग को जिला गजट में प्रकाशित वार्डों की सूची एवं मानचित्र प्राप्त कराई जायेगी। जिसके बाद चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी जायेगी।

2

जानकारी के लिए बता दें कि राज्य निर्वाचन आयोग के उपरोक्त निदेश के आलोक में नवगठित बेनीपट्टी नगर पंचायत के वार्डो की सूची प्रपत्र - 6 के प्रारूप प्रकाशन के उपरांत आपत्ति प्राप्त करने एवं प्राप्त आपत्तियों के नियमानुसार निष्पादन की जिम्मेदारी प्रखंड विकास पदाधिकारी, बेनीपट्टी व अंचल अधिकारी, बेनीपट्टी के जिम्मे है। वहीं वार्डों के गठन के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, बेनीपट्टी को नोडल पदाधिकारी हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार यह स्पष्ट किया गया था कि प्रत्येक वार्ड में सटे हुए इलाके रहेंगे ताकि उसे दूसरे वार्डों से स्पष्ट रूप से अलग समझन में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो, अर्थात्‌ वार्डो का गठन इस प्रकार किया जायेगा ताकि उसकी चौहदी कोई सड़क, गली, इमारत या स्थान, सरकारी भवन निजी भवन या अन्य कोई वस्तु हो जिनके द्वारा उसकी सीमा को आसानी से पहचाना जा सके। साथ ही वार्ड़ों का गठन जाति, धर्म, समुदाय, राजनीतिक आधार पर नहीं हो, इसका अधिकारीयों को ख्याल रखने का निर्देश दिया गया था।

देखिये बेनीपट्टी नगर पंचायत के नवगठित 22 वार्डों का परिसीमन, कुल आबादी, जातिवार आबादी


प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डो की सूची के प्रकाशन हेतु विहित प्रपत्र) के अनुसार
बेनीपट्टी / वार्ड संख्या - 1
अन्य - 1,502
अनुसूचित जाति - 177
अनुसूचित जनजाति - 0
कुल संख्या - 1,679
पूरब - लचका पुल भट्टा तक
पश्चिम - हरी राउत एव रामनन्दन राउत घर तक
उत्तर - धनौजा पुल
दक्षिण - उच्चैठ पुल, थमुनाही नदी
बेनीपट्टी / वार्ड संख्या - 2
अन्य - 1,678
अनुसूचित जाति - 0
अनुसूचित जनजाति - 0
कुल संख्या - 1,678
पूरब - कालीदास डीह से महादेव मंदिर ब्रह्मस्थान
पश्चिम - पश्चिम बौकु राय के घर के पास नदी
उत्तर - उच्चैठ पुल, थमुनाही नदी
दक्षिण - राम कुमार राम के घर तक
बेनीपट्टी / वार्ड संख्या - 3
अन्य - 1,552
अनुसूचित जाति - 0
अनुसूचित जनजाति - 0
कुल संख्या - 1,552
पूरब - रघुनाथ झा के घर से दिगम्बर झा के घर तक
पश्चिम - उदित नारायण झा के घर से शालिग्राम के घर तक
उत्तर - आरईओ सड़क से रघुनाथ झा के घर तक
दक्षिण - उदित नारायण झा के घर से दिगम्बर झा के घर तक
बेनीपट्टी / वार्ड संख्या - 4
अन्य - 1,282
अनुसूचित जाति - 24
अनुसूचित जनजाति - 0
कुल संख्या - 1,306
पूरब - बाबा जी के घर से महिन्द्र नारायण के घर तक
पश्चिम - आरईओ सड़क
उत्तर - एसएच 52 सड़क
दक्षिण - पीडब्लूडी सड़क से विनाद पासवान के घर तक
बेनीपट्टी / वार्ड संख्या - 5
अन्य - 1,416
अनुसूचित जाति - 60
अनुसूचित जनजाति - 0
कुल संख्या - 1,476
पूरब - ज्ञानी यादव के घर तक
पश्चिम - मलहामोर से दक्षिण भजन चौक तक
उत्तर - मलहामोर से पूरब कब्रिस्तान सड़क मो. अकबर साह घर तक
दक्षिण - शुजन मोमीन के घर तक
बेनीपट्टी / वार्ड संख्या - 6
अन्य - 1,410
अनुसूचित जाति - 160
अनुसूचित जनजाति - 11
कुल संख्या - 1,581
पूरब - बनकट्टा सीमा
पश्चिम - महराजी बाँध
उत्तर - बेतौना सीमा एवं बनकट्टा सीमा
दक्षिण - एसएच 52
बेनीपट्टी / वार्ड संख्या - 7
अन्य - 1,560
अनुसूचित जाति - 25
अनुसूचित जनजाति - 0
कुल संख्या - 1,585
पूरब - एसएच 52
पश्चिम - उरेन सीमा
उत्तर - आरईओ सड़क एवं कछड़ा सीमा
दक्षिण - उरेन सीमा एवं खरंजा सड़क
बेनीपट्टी / वार्ड संख्या - 8
अन्य - 862
अनुसूचित जाति - 406
अनुसूचित जनजाति - 0
कुल संख्या - 1,268
पूरब - कटैया सीमा
पश्चिम - कछड़ा सीमा एवं आरईओ सडक
उत्तर - कछड़ा सीमा
दक्षिण - दामोदरपुर सीमा एवं बिजली ग्रीड
बेनीपट्टी / वार्ड संख्या - 9
अन्य - 699
अनुसूचित जाति - 680
अनुसूचित जनजाति - 0
कुल संख्या - 1,379
पूरब - दुःखी राम के घर से वौए लाल मुखिया के घर तक
पश्चिम - रामचन्द्र मुखिया के घर से योगेन्द्र चौधरी के घर तक
उत्तर - रामचन्द्र मुखिया के घर से दुःखी राम के घर तक
दक्षिण - योगेन्द्र चौधरी के घर से वौए लाल मुखिया के घर तक
बेनीपट्टी / वार्ड संख्या - 10
अन्य - 1,299
अनुसूचित जाति - 230
अनुसूचित जनजाति - 0
कुल संख्या - 1,529
पूरब - मो. युनिस के घर से मो. समी के घर तक
पश्चिम - हरिशंकर यादव के घर से यूगेश्वर ठाकुर के घर तक
उत्तर - मो. समी के घर से युगेश्वर ठाकुर के घर तक
दक्षिण - पीडब्लूडी सड़क हरिशंकर यादव के घर से मो. युनिस के घर तक
बेनीपट्टी / वार्ड संख्या - 11
अन्य - 1235
अनुसूचित जाति - 103
अनुसूचित जनजाति - 1
कुल संख्या - 1339
पूरब - चन्दे सदाय के घर से तेजू कामत के घर तक
पश्चिम - मो. हनीफ के घर से मो. सरीफ के घर तक
उत्तर - मो. सरीफ के घर से चन्दे सदाय के घर तक
दक्षिण - मुख्य सड़क में मो. हनीफ के घर से तेजू कामत के घर तक
बेनीपट्टी / वार्ड संख्या - 12
अन्य - 1,488
अनुसूचित जाति - 536
अनुसूचित जनजाति - 0
कुल संख्या - 2,024
पूरब - तेज नारायण के घर से अखिलेश झा के घर तक
पश्चिम - ललित राम के घर से शिव कुमार कामत के घर तक
उत्तर - ललित राम के घर से अखिलेश झा के घर तक
दक्षिण - तेज नारायण के घर से शिव कुमार कामत के घर तक
बेनीपट्टी / वार्ड संख्या - 13
अन्य - 1,799
अनुसूचित जाति - 155
अनुसूचित जनजाति - 0
कुल संख्या - 1,954
पूरब - बड़गद का पेड़ से महमदपुर सीमा तक
पश्चिम - जगत का सीमा
उत्तर - महमदपुर सीमा से डीहुलीसेर तक
दक्षिण - बेहटा जाने वाला आरईओ सडक पेड़ से महमदपुर सीमा तक
बेनीपट्टी / वार्ड संख्या - 14
अन्य - 1,601
अनुसूचित जाति - 0
अनुसूचित जनजाति - 0
कुल संख्या - 1,601
पूरब - इंदिरा चौक से पोखर तक
पश्चिम - मुख्य सड़क से बेहटा सीमा तक
उत्तर - बेहटा सीमा से बेनीपट्टी थाना उत्तरी सीमा तक
दक्षिण - बेहटा सीमा से इंदिरा चौक तक
बेनीपट्टी / वार्ड संख्या - 15
अन्य - 1,314
अनुसूचित जाति - 570
अनुसूचित जनजाति - 0
कुल संख्या - 1,884
पूरब - विद्यापति चौक से प्रोजेक्ट गर्ल हाई स्कूल दक्षिणी सीमा तक
पश्चिम - अनुमंडल कार्यालय सीमा से अम्बेदकर चौक तक
उत्तर - मुख्य सड़क में अम्बेदकर चौक से विद्यापति चौक तक
दक्षिण - प्रोजेक्ट गर्ल हाई स्कूल के दक्षिणी सीमा से अनुमंडल कार्यालय सीमा तक
बेनीपट्टी / वार्ड संख्या - 16
अन्य - 1,622
अनुसूचित जाति - 0
अनुसूचित जनजाति - 0
कुल संख्या - 1,622
पूरब - कबीर चौक से महादेव साह के घर तक
पश्चिम - विद्यापति चौक से कटैया सीमा तक
उत्तर - विद्यापति चौक से कबीर चौक तक
दक्षिण - प्रोजेक्ट गर्ल हाई स्कूल दक्षिणी सीमा से कटैया सीमा तक
बेनीपट्टी / वार्ड संख्या - 17
अन्य - 1,420
अनुसूचित जाति - 324
अनुसूचित जनजाति - 6
कुल संख्या - 1,750
पूरब - कटैया सीमा से संसार पोखरा तक
पश्चिम - लोहिया चौक से संसार पोखरा तक
उत्तर - लोहिया चौक से संसार पोखर तक
दक्षिण - डाक घर के सामने नीम गाछ से कटैया सीमा तक
बेनीपट्टी / वार्ड संख्या - 18
अन्य - 1,001
अनुसूचित जाति - 990
अनुसूचित जनजाति - 14
कुल संख्या - 2,005
पूरब - संसार पोखर
पश्चिम - इंदिरा चौक से महादेव मंदिर जाने वाले सड़क से पुरब
उत्तर - आरईओ सड़क
दक्षिण - इंदिरा चौक से संसार पोखर तक
बेनीपट्टी / वार्ड संख्या - 19
अन्य - 1,498
अनुसूचित जाति - 48
अनुसूचित जनजाति - 0
कुल संख्या - 1,546
पूरब - विजय झा, मुखिया के घर से महमदपुर सीमा तक
पश्चिम - महमदपुर सीमा से प्रखंड कार्यालय जाने वाले सड़क तक
उत्तर - महमदपुर पंचायत सीमा
दक्षिण - विजय झा, मुखिया के घर से प्रखंड कार्यालय आने वाली सड़क तक
बेनीपट्टी / वार्ड संख्या - 20
अन्य - 1,511
अनुसूचित जाति - 0
अनुसूचित जनजाति - 0
कुल संख्या - 1,511
पूरब - पवन यादव के घर से विजय झा मुखिया के घर तक
पश्चिम - प्रखंड कार्यालय जाने वाली सड़क से उगना चौक तक
उत्तर - विजय झा, मुखिया के घर से प्रखंड कार्यालय जाने वाली सड़क तक
दक्षिण - पवन यादव के घर से उगना चौक तक
बेनीपट्टी / वार्ड संख्या - 21
अन्य - 1,812
अनुसूचित जाति - 0
अनुसूचित जनजाति - 0
कुल संख्या - 1,812
पूरब - सरिसब पुल से महमदपुर पंचायत सीमा तक
पश्चिम - पवन यादव के घर से महमदपुर पंचायत सीमा तक
उत्तर - महमदपुर पंचायत सीमा
दक्षिण - मुख्य सड़क में पवन यादव के घर से सरिसब पुल तक
बेनीपट्टी / वार्ड संख्या - 22
अन्य - 1,343
अनुसूचित जाति - 250
अनुसूचित जनजाति - 0
कुल संख्या - 1,593
पूरब - सरिसब पुल से बछराजा नदी के सरिसव सीमा तक
पश्चिम - संसार पोखरा के उत्तरी सीमा से संसार पोखर के दक्षिणी सीमा तक
उत्तर - सरिसब पुल से संसार पोखरा के उत्तरी सीमा तक
दक्षिण - संसार पोखरा के दक्षिणी सीमा से बछराजा नदी तक

सभी 22 वार्डों की कुल अन्य जाति आबादी - 30,904
अनुसूचित जाति आबादी - 4,738
अनुसूचित जनजाति आबादी - 32
कुल आबादी - 35,674


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post