बेनीपट्टी(मधुबनी)। शुक्रवार की देर संध्या आये अचानक आंधी-तूफान से बेनीपट्टी में काफी क्षति हुई है। प्रखंड के मेघवन पंचायत के वार्ड नं-08 में करीब आधा दर्जन लोगों के आवासीय घर के छप्पड़ उड़ गए। जिससे लोगों को घर से बाहर ही रात गुजारा करना पड़ा।

1

मिली जानकारी के अनुसार मेघवन के गुलरिया टोल के वार्ड सदस्य ननकी देवी के घर सहित रघुवीर सहनी, तिलक सहनी, हरिदेव सहनी, लालजी सहनी, अनिल सहनी आदि के घर तूफान में उड़ गया। पीड़ितों ने बताया कि आंधी के साथ बारिश शुरू होते ही घर के छप्पड़ पर रखे टीन का एस्बेस्टस व फूस उड़ गया। लोगों को घर में रखा सामान बाहर निकालने का मौका नहीं मिला। 

2

जिसके कारण घर में रखा अनाज, कपड़ा, बच्चों का किताब-कॉपी पानी में बर्बाद हो गया। लोगों ने बताया की पूरी रात वे लोग घर से बाहर किसी तरह काटे है। उधर, मेघवन के पैक्स अध्यक्ष परवेज आलम ने क्षति के संबंध में बीडीओ को जानकारी देकर राहत प्रदान किये जाने की मांग की है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post