बेनीपट्टी(मधुबनी)। भाकपा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को महंगाई विरोधी दिवस मनाया गया। इसके तहत बेनीपट्टी मुख्यालय में बेहटा से इंदिरा चौक तक प्रतिरोध मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध मार्च में शामिल भाकपा नेताओं ने कहा कि मंहगाई चरम पर पहुंच गयी है। लगातार डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस सहित दैनिक उपयोग के सामग्री में बेतहाशा मूल्य वृद्धि के चलते देश के मेहनत करने वाले किसान, मजदूर व गरीब का जीवन संकट में आ गया है।

वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महंगाई पर रोक लगाने में विफल साबित हो रही है। देश के लाखों युवा बेरोजगारी का दंश झेलने को विवश हैं। सरकार देश को सांप्रदायिकता के उन्माद में झोंकना चाहती है। जिसे नाकाम करने केलिए मजबूती से जनसंघर्ष करने की आवश्यक है।

2

प्रतिरोध मार्च में भाकपा नेता कृपानंद झा आज़ाद, मनोज मिश्रा, अंचल मंत्री आनंद कुमार झा, अशेश्वर यादव, तिरपित पासवान, सरोज कुमार झा, राहुल मिश्र, धीरेंद्र झा, लड्डू झा, रमाकांत कामत, आनंद ठाकुर, प्रेम पासवान, गणेश झा, राजेंद्र झा, राजदेव यादव, विजय झा, सियालाल पासवान, बबलू पासवान, विंदेश्वर यादव व उदय कुमार यादव सहित अन्य कार्यकर्ता भी शामिल थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post