बेनीपट्टी(मधुबनी)। जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार को बेनीपट्टी एसडीओ अशोक कुमार मंडल ने प्रखंड के धकजरी पंचायत के सीएम पेयजलापूर्ति योजना व मनरेगा योजना से संचालित कार्यो का अवलोकन किया। इस दौरान एसडीओ के साथ बेनीपट्टी बीडीओ डॉ रवि रंजन, मनरेगा पीओ जितेंद्र कुमार व पंचायत सचिव रामनारायण ठाकुर मौजूद थे।
एसडीओ ने जल नल योजना की जांच धकजरी के वार्ड नं-02 में की। इस दौरान अधिकारियों ने जलमीनार, पाइपलाइन, कनेक्शन, बोरिंग व वर्तमान जलापूर्ति स्थिति का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से जलापूर्ति के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। बताया जा रहा है कि लोगों ने एसडीओ को समय पर जलापूर्ति होने की जानकारी दी। जिसके बाद अधिकारियों ने लोगों से कई अन्य पहलुओं पर भी बात की।
उपरांत, एसडीओ व अन्य अधिकारी पंचायत के वार्ड नं- 01 में संचालित नहर उड़ाही की स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, अधिकारियों के जाने के बाद लोगों ने बताया कि जल नल योजना की अन्य वार्डो में क्या स्थिति है, ये किसी से छुपी नहीं है। अधिकारी उन वार्डो का भी जायजा लेते।
Follow @BjBikash