बेनीपट्टी(मधुबनी)। निजी बोरिंग से खेती करने को विवश बेनीपट्टी के किसानों को जल्द ही पटवन की समस्या खत्म होने की उम्मीद जगी है। भाजपा के विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर ने गुरुवार को सदन के पटल पर रखी। एमएलसी ने सदन को जानकारी देते हुए कहा कि बेनीपट्टी में पटवन की समस्या काफी विकराल है। जबकि, पटवन की समस्या को खत्म करने के लिए राजकीय नलकूप व नदी से जोड़ कर डेढ़ दर्जन से अधिक उदवह सिंचाई योजना की मशीन है, लेकिन, कही नाला, बिजली व ऑपरेटर के कारण सभी बंद है। उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से स्पष्ट व्यक्तव्य की मांग की।

1

उधर, एमएलसी श्री ठाकुर के द्वारा किसानों की समस्या को सदन में रखे जाने पर क्षेत्र के किसानों के साथ साथ जेडीयू नेता सह पाली के मुखिया राजेन्द्र मिश्र, प्रवीण मंडल, छेदी झा, सुशील झा, रमण मिश्र आदि ने साधुवाद दिया है। बता दे कि बेनीपट्टी में किसानों के खेतों के पटवन के लिए अधिष्ठापित किये गए अधिकांश नलकूप शोभा की वस्तु बनकर रह गयी है। खासकर, पाली का उदवह सिंचाई मशीन वर्षो से बंद पड़ा है। ऑपरेटर के संबंध में ग्रामीणों को भी कुछ पता नहीं है। जबकि, इसके अधिष्ठापन में भी काफी गड़बड़ी की गई है। फलस्वरूप, किसी भी किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वही, विभाग के द्वारा वर्ष 2012-13 में नाला का निर्माण भी करोड़ो की राशि खर्च कर किया गया, लेकिन, कार्य मे हुई अनियमितता के कारण सभी नाला निर्माण के कुछ ही महीनों बाद ध्वस्त हो गया।

2


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post