बेनीपट्टी(मधुबनी)। विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा की प्रचंड बहुमत मिलने के बाद बेनीपट्टी के प्रखंड भाजपाइयों ने उत्सवी होली खेलकर एक-दूसरे को बधाई दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुंह मीठा कर बहुमत के लिए मतदाताओं का आभार प्रकट किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि, ये जीत दरअसल, भारत के गरीब जनता की जीत है। राष्ट्रवाद, सुशासन व देश के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों की जीत है। इस जीत के लिए नरेंद्र मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, पुष्कर सिंह धामी, प्रमोद सावंत, देवेंद्र फडणवीस को बेनीपट्टी भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

1

भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन कर्ण व कृष्णेश्वर ठाकुर ने संयुक्त रूप से कहा कि यूपी की जनता ने सुरक्षा व सुशासन को प्राथमिकता देकर प्रदेश में इतिहास रच दिया। मौके पर बेनीपट्टी भाजपा के मंडल अध्यक्ष विमल झा, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मदन कर्ण, ब्रह्मपुरा मुखिया सह बीजेपी नेता डॉ शैलेन्द्र झा, पंचायत समिति सदस्य चंदन ठाकुर, आशुतोष झा, जयसुन्दर मिश्र, शुभम कुमार, दिलीप दास, बबलू गुप्ता, जितेंद्र झा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

2


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post