बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी नगर के राज महल विवाह भवन के सभागार में बुधवार को नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसका संचालन रंधीर झा ने किया। उक्त सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव ने कहा कि, पंचायत प्रतिनिधियों में सबसे अहम वार्ड सदस्यों का होता है। उनकी संख्या अधिक है। इस त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था में सभी का योगदान है। जिसके दम पर पंचायत, गांव व वार्ड का विकास संभव है। जिप अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के मान-सम्मान के लिए वे हमेशा तत्पर है। 

1

उनके आवास सभी प्रतिनिधियों के लिए हमेशा खुला है। उन्होंने कहा कि जिले में बहुत सारी समस्याएं है। जिसमें स्वास्थ्य व शिक्षा की व्यवस्था की काफी दिक्कतें है। इन सारी दिक्कतों को जल्द ही दूर किया जाएगा। इससे पहले आयोजन समिति की ओर से बेनीपट्टी प्रखंड के सभी नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व वार्ड सदस्यों को पाग-दोपट्टा व फूल माला से जिप अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव व अंबिका गुलाब यादव ने सम्मानित किया। इस दौरान जिप सदस्य ज्योति कुमारी ने जिप अध्यक्ष को सम्मानित किया। 

2

कार्यक्रम में जिप सदस्य मनीष झा, अलका झा, प्रियंका झा, मो.जुबैर, कलुआही प्रमुख महेशचंद्र सिंह उर्फ सज्जन सिंह ने भी अपने विचार प्रकट किए। मौके पर मुखिया अवध किशोर झा, अमरेंद्र मिश्र सुगन, विमला देवी, समाजसेवी मुकेश झा, भारत भूषण आदि लोग मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post