बेनीपट्टी(मधुबनी)। साहरघाट थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर दो वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
1
मिली जानकारी के अनुसार साहरघाट थाना पुलिस ने थाना के साहर बारा टोल निवासी भोगेन्द्र महतो व केरवा निवासी कमल मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि उक्त दोनों के खिलाफ कोर्ट से गैरजमानती वारंट निर्गत था। जिसके आलोक में दोनों की गिरफ्तारी हुई है।
2
Follow @BjBikash