बेनीपट्टी(मधुबनी)। पीएम के सुरक्षा में हुई चूक पर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस व पंजाब सरकार की आलोचना की है।  भारतीय जनता पार्टी के पंचायती राज के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रंधीर ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पीएम के सुरक्षा में हुई चूक को राजनीतिक षड़यंत्र बताते हुए कहा कि, पीएम के रूट पर अचानक आंदोलनकारियों व प्रदर्शनकारियों का आने से स्पष्ट हो रहा है कि पीएम के रूट की जानकारी लीक हुई है। इस घटना से पंजाब सरकार व पंजाब की पुलिस कठघरे में खड़ी दिखाई दे रही है। इसके लिए यही सब जिम्मेदार है। श्री ठाकुर ने कहा कि खराब मौसम के कारण जब ये तय हुआ कि, पीएम सड़क मार्ग से जाएंगे तो सड़क खाली कराया जाना चाहिए था। इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा चक्र के कारण ही भारत दो पीएम को खो चुका है। पीएम के द्वारा ये कहना है कि अपने सीएम को धन्यवाद देना की, मैं जिंदा लौट आया। पीएम के इस कहने से स्पष्ट है कि पंजाब सरकार अपने जवाबदेही से बच नहीं सकता है।

1

पीएम के सुरक्षा में चूक के जिम्मेदार को जवाबदेह बना कर उदाहरण साबित करना चाहिए। वही, उन्होंने कहा कि जब पीएम के सुरक्षा में चूक पर पंजाब सरकार घिरी है तो कांग्रेस को मसखरा सूझ रहा है। नफरत की राजनीति कांग्रेस को नहीं करना चाहिए। इस तरह की घटना निंदनीय है। कांग्रेस ने इस तरह की करतूतों से दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को शर्मसार कर दिया।

2


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post