मधवापुर(मधुबनी)। साहरघाट थाना क्षेत्र के बैंगरा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने बैंगरा गांव के वार्ड नं-11 स्थित अशोक ठाकुर के घर में प्रवेश कर घर से पेटी बक्सा निकाल घर से पश्चिम भाग के गाछी में लेकर चला गया। जहां चोरों ने नकदी व कीमती सामान निकाल कर ले गया। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने अशोक ठाकुर के घर से चुराए गए पेटी से सोने का मंगलसूत्र, चांदी का पायल और पेटी में रखा साढ़े चार हजार रुपये नकद ले गए। सुबह चोरी की सूचना लोगों व पीड़ित परिवार को हुई, तो पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी।

1

उधर, बताया जा रहा है कि चोरों ने बैंगरा हाई स्कूल के पीछे अशोक ठाकुर के घर भी प्रवेश किया। जहां से कोई कीमती सामान की चोरी नहीं हुई। बताया जा रहा है कि उक्त घर में अब गृहस्वामी नहीं रहते है। जिसके कारण उनके घर में अब कोई कीमती सामान नहीं था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

2


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post