बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी प्रखंड के बसैठ-चानपुरा निवासी शिक्षाविद सह शंकरा शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ संत कुमार चौधरी को राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य मनोनीत किया गया है। उनका मनोयन राज्यपाल कलराज मिश्र ने किया है। डॉ चौधरी लगातार छठे बार मनोयन हुए है। डॉ चौधरी ने बताया कि इससे उनके अंदर काम करने की ललक बढ़ती है। उन्होंने पूरे इलाके के लोगों का आभार प्रकट किया।

बता दे कि डॉ चौधरी को कई अंतराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिल चुका है। हाल ही में उन्होंने चानपुरा में कृषि विद्यालय की नींव रखी थी। डॉ चौधरी बेनीपट्टी चानपुरा के साथ विभिन्न राज्यो में 51 शिक्षण संस्थान स्थापित कर चुके है। जिसमें कृषि व स्वास्थ्य संस्थान शामिल है। उधर, डॉ चौधरी के मनोयन पर उनके भाई अशोक कुमार चौधरी (उप प्रमुख), पूर्व सांसद हुकुमदेव यादव, पूर्व मंत्री सह विधायक विनोद नारायण झा, पूर्व विधायक भावना झा, पूर्व एमएलसी डॉ दिलीप चौधरी, एमएलसी घनश्याम ठाकुर, प्रो.ब्रह्मानंद झा, प्रो.महानंद झा, प्रो. रामनारायण झा, प्रो.मदन कर्ण, डॉ बागीश झा, भास्कर चौधरी, पैक्स अध्यक्ष राघव चौधरी, मुखिया मो.जिलानी, उमाशंकर गुप्ता आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post