बेनीपट्टी(मधुबनी)। भारत रत्न पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाजरत मरीज के बीच विधायक सह पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा ने फल वितरण किया। विधायक ने भर्ती मरीजों का हाल चाल जानकर सभी को फल दिया। विधायक के द्वारा फल वितरण कार्यक्रम को लेकर पीएचसी में अन्य दिनों के अपेक्षा अधिक साफ-सफाई देखी गयी। 

1

विधायक श्री झा फल वितरण के उपरांत प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी अजातशत्रु थे। हर राजनीतिक दल उनका सम्मान करती थी। उन्होंने पीएम बनकर भी देश की काफी सेवा की। कई कल्याणकारी योजनाओं को लाया। श्री झा ने बताया कि जब कांग्रेस के पी वी नरसिंहा राव पीएम थे। तब जेनेवा में भारत का पक्ष रखने के लिए उन्होंने अपने विदेश मंत्री के साथ नेता प्रतिपक्ष रहे अटल बिहारी जी को भी भेजा।

जिसके बाद पूरे विश्व में ये बात चर्चा में आ गयी। श्री झा ने कहा कि आज भारत के पीएम मोदी है। विपक्ष गलत आचरण पेश कर रहा है, क्या आज राष्ट्रीय मुद्दों पर एक पक्ष नहीं हो सकता? क्या विरोध का मतलब सिर्फ यही है कि हर बात का विरोध हो। विपक्ष हमारे कमजोरियों को उजागर करे, ये खूबसूरती है, लेकिन आज विपक्ष हर बात का विरोध करने में लग जाती है। इससे लोकतंत्र कमजोर होता है।

2

मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शम्भू नाथ झा, डॉ पीएन झा, स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन, भाजपा नेता मदन कर्ण, विमल झा, मुखिया सह भाजपा नेता शैलेन्द्र झा, रमन झा, बबलू गुप्ता, हीरा सिंह, धनेश्वर राम, योगानंद झा, कृष्णेश्वर ठाकुर, विवेकानंद झा आदि थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post