बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के युगेश्वर झा आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय परिसर में कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी की स्थापना दिवस मनाई। पार्टी अध्यक्ष कौशल किशोर चौधरी ने पार्टी के नेताओं व कार्यक्रताओं के उपस्थिति में झंडोतोलन कर पार्टी स्थापना दिवस पर पार्टी की विचारधारा व आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
1
प्रखंड अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि पार्टी आज 137 वां स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से हर स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का काम करेगी। हर मुख्य मुद्दा व जनहित के साथ पार्टी खड़ा रहेगी। मौके पर पार्टी ने वयोवृद्ध नेता दिगंबर झा को सम्मानित किया।
2
स्थापना दिवस के मौके पर मो.जुबैर, मिहिर झा, ब्रह्मकुमार झा, कमलेश झा, कुलदीप राय, सुभाष सिंह, विजय मिश्र, सुमन, विनय कुमार सिंह, अमोदा नंद झा, रामस्नेही ठाकुर, विजय कुमार चौधरी, उपेंद्र सिंह, काली झा, बैधनाथ सदा आदि ने अपने विचार प्रकट किए।
Follow @BjBikash