साहरघाट(मधुबनी)। ठंड के सितम के साथ ही चोरी की घटना शुरू हो गयी है। मामला, बेनीपट्टी के साहरघाट थाना के बसबरिया से निकल कर सामने आई है। जहां गृहस्वामी के सुप्तावस्था में चोरो ने एक ही मुहल्ले के दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस की गश्ती के दावे को नकार दिया है। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने बसबरिया के उचित यादव व ब्रजनंदन यादव के घरों में लाखों की चोरी कर ली है। उक्त समय सभी लोग सोए हुए थे।सुबह सोकर उठे गृहस्वामी व परिजनों को इसकी जानकारी तब हुई जब घर के सामान इधर-उधर बिखड़े हुए मिले। चोर घरों से सामान चोरी कर बगल के गाछी में लेकर गए। फिर वहां सारे कीमती गहने व नगद निकाल कर पेटी-बक्सा आदि वहीं छोड़कर आराम से निकल गए। बाद में गृहस्वामियों द्वारा इस बाबत साहरघाट थाना पुलिस को सूचना दी गयी जिसके बाद पुलिस दल ने घटनास्थल पर जाकर छानबीन की।साहरघाट एसएचओ रामचंद्र चौपाल ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है, जल्द ही उद्भेदन कर लिया जाएगा। Follow @BjBikash