बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के निवर्तमान प्रमुख सोनी देवी व उपप्रमुख अशोक कुमार चौधरी निर्विरोध चुन लिए गए है। सोनी देवी इससे पूर्व भी निर्विरोध प्रमुख बन चुकी है। उधर, बेनीपट्टी के श्री लीलाधर उच्च विद्यालय के परिसर से नवनिर्वाचित प्रमुख व उपप्रमुख के बाहर आते ही उनके समर्थकों ने जिंदाबाद के नारे से गुंजायमान कर दिया।
1
प्रमुख व उपप्रमुख जीत कर समिति सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि जिस भरोसे जनता व समिति सदस्यों ने उन्हें निर्वाचित किया है। उस भरोसे को कायम रखा जाएगा। हर पंचायत का विकास किया जाएगा।
2
इससे पूर्व कड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच बेनीपट्टी के सभी पंचायत समिति सदस्य निवर्तमान प्रमुख व उप प्रमुख के साथ पहुँचे। जहां सभी स्कूल के हॉल में पहुँचे। जहां प्रेक्षक सह डीडीसी विशाल राज के उपस्थिति में एसडीओ अशोक कुमार मंडल ने सभी को शपथ ग्रहण कराया।
Follow @BjBikash