बेनीपट्टी(मधुबनी)। भारतीय जनता पार्टी के प्रथम बेनीपट्टी अध्यक्ष ब्रजकांत झा (90) का निधन सोमवार की दोपहर हो गयी। उनका निधन पैतृक गांव बेनीपट्टी नगर पंचायत के सरिसब गांव स्थित आवास पर हो गया। ब्रजकांत झा जेपी आंदोलन में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया था। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार जेपी मूवमेंट के दौरान वे जेल भी गए थे। ब्रजकांत झा अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है। उनके निधन पर भाजपा के विधायक विनोद नारायण झा, एमएलसी घनश्याम ठाकुर, सुमन कुमार महासेठ, भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कृष्णेश्वर ठाकुर, रंधीर ठाकुर, मदन कर्ण, विजय कुमार झा, मंडल अध्यक्ष विमल झा, अरेर मंडल अध्यक्ष शिवशंकर पांडेय, गोविंद झा दादा, भास्कर चौधरी, गोविंद झा आदि नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post