मधुबनी। ठंड के मौसम आते ही चोरी की घटना शुरू हो गयी है। मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र के रैयाम बलिया गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने हजारों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार गृहस्वामी अपने घर पर नहीं थे। सुनसान घर को देख चोरो ने घर का किवाड़ तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव के बद्रीनाथ झा के घर से चोरों ने पेटी को तोड़कर रखे चार जोड़ी चांदी का पायल, झुमका और कीमती साड़ी चोरी कर ली है। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। अब देखना होगा कि पुलिस उक्त चोरी की घटना का उद्भेदन कब करती है।
Follow @BjBikash