बेनीपट्टी(मधुबनी)। देश के कई शिक्षण संस्थानों के प्रमुख व महान शिक्षाविद संत चौधरी के माता वेदमती चौधरी (85) का निधन हो गया है। वेदमती चौधरी का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा। शिक्षाविद संत चौधरी ने बताया कि छोटे भाई अरविंद चौधरी के दिल्ली से आने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दे कि वेदमती चौधरी के पुत्र अशोक कुमार चौधरी बेनीपट्टी के फिलहाल निवर्तमान उप प्रमुख है। वेदमती चौधरी के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है। उनके निधन पर पूर्व एमपी हुकुमदेव नारायण यादव, एमपी डॉ अशोक यादव, पूर्व मंत्री सह एमएलए विनोद नारायण झा, पूर्व एमएलए भावना झा, पूर्व एमएलसी डॉ दिलीप चौधरी, पूर्व उप प्रमुख प्रमोद कुमार चौधरी, प्रो. ब्रह्म कुमार झा, प्रो. भवानंद झा, प्रो. मदन कर्ण आदि ने शोक व्यक्त किया है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here







ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post