बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी नगर पंचायत के युगेश्वर झा कांग्रेस कार्यालय परिसर में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की जन्मदिन मनाई गई। कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। जन्मदिन पर उपस्थित कांग्रेसी नेताओं को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष कौशल किशोर चौधरी ने कहा कि आज ही के दिन पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू के घर इंदिरा गांधी ने जन्म लिया। आजादी की लड़ाई में वे कई बार जेल गयी, यातनाएं झेली। आजाद भारत की एकमात्र महिला पीएम हुई। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि इंदिरा गांधी को लोग लौह महिला के रूप में जानते है।
1
उन्होंने भारत में हरित क्रांति कर खाद्यान्न मामले में भारत को आत्मनिर्भर बनाया। रोजगार सृजन में सफलता हासिल की। देश को रक्षा मामले में मजबूत करने के लिए परमाणु सम्पन्न देश बनाया तो बांग्लादेश के निर्माण में अहम भूमिका अदा की। देश की एकता व अखंडता के लिए उन्होंने अपनी जान दी। मौके पर मिहिर झा, हर्षनारायन झा,मीनू पाठक, विजय कुमार मिश्र, राजू झा, कालिशचंद्र झा कन्हैया, गौरीशंकर झा, केसी पाठक, शिवशंकर राय, रतन कुमार राय, भवानंद झा, उपेंद्र सिंह आदि थे।
2
Follow @BjBikash