बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के महमदपुर गांव के राम प्रबोध सिंह के पुत्र कुमार पुष्पम ने जेइइ एडवांस की परीक्षा में सफलता का परचम लहराकर अनुमंडल मुख्यालय का सम्मान बढ़ाया है। पुष्पम ने कड़ी मेहनत के बल पर तमाम कठिनाईयों को दूर करते हुए परीक्षा में 3620 वां रैंक हासिल किया है।

कुमार पुष्पम बेनीपट्टी अनुमंडल में एकमात्र सफलता प्राप्त करनेवाले छात्र है। कुमार पुष्पम ने जेइइ मेंस की परीक्षा में भी 96.8 फीसदी अंक प्राप्त किया था। पुष्पम के चाचा राम किशोर सिंह व सोजेन्द्र सिंह की मानें तो कुमार पुष्पम शुरू से ही मेधावी रहा है। मैट्रिक की परीक्षा में भी 90 और इंटर की परीक्षा में 88 फीसदी अंक प्राप्त किया था।

1

पुष्पम के पिता पेशे से अधिवक्ता हैं और बेनीपट्टी व्यवहार न्यायालय में वकालत करते हैं। वहीं उनकी माता रागिनी सिंह कुशल गृहिणी हैं। पुष्पम ने बताया कि आगे यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर समाज और देश की सेवा करने का लक्ष्य है। उन्होंने अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय माता पिता व शिक्षकों को देते हुए कहा कि माता पिता की प्रेरणा और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन की वजह से उन्होंने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। 

2

कठोर मेहनत के साथ पक्का इरादा ही उसकी इस सफलता का मूलमंत्र रहा है। वह राजस्थान के कोटा में रहकर तैयारी कर रहा था और रोजाना दस से बारह घंटे की कठिन मेहनत से की गयी तैयारी का सुखद परिणाम बताया है। उनकी इस सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post