बेनीपट्टी(मधुबनी)। स्व. नीरज झा के स्मृति में कमल युवा क्लब के तत्वावधान में रविवार को बलिया में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ लोहरा गांव के हनुमान मंदिर से स्व. नीरज झा के आवास तक करीब तीन किमी में कराई गई। जिसमें बेनीपट्टी के राम ठाकुर अव्वल हुए। वही, बेगूसराय के गोविंद कुमार दूसरे स्थान पर रहे।

सफल दस धावकों में मधुबनी के अभिषेक कुमार, धकजरी के अमर शर्मा, मोतिहारी जिले के विष्णु कुमार, सीतामढ़ी के कुंदन कुमार, बेगूसराय के नितेश कुमार, दरभंगा के गणेश महतो व दसवां स्थान बलिया के पिंटू कुमार को मिला। उपस्थित गणमान्य लोगों ने दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किए राम ठाकुर को कप व 51 सौ नकद, दूसरे स्थान पर आए धावक बेगूसराय के गोविंद कुमार को कप व 31 सौ रुपये व तीसरे स्थान पर आए मधुबनी के अभिषेक कुमार को कप व 21 सौ रुपये दिए गए।

1

सफल धावकों को स्व. नीरज झा की धर्मपत्नी डॉ अनिता झा, पुत्र अंकुर कश्यप, पुत्री ईशा झा, डॉक्टर पी आर सुल्तानिया ने मोमेंटो व कप प्रदान किया। इस अवसर पर नायब सूबेदार अशोक झा, सूबेदार मेजर कृष्ण कांत झा, सूबेदार दिलीप ठाकुर, हवलदार अरविंद झा, कमल युवा क्लब के पंकज झा, सुभाष झा, संतोष झा, राकेश झा, पिंटू साफी, दिलीप झा, दीपक प्रकाश झा, कोच संतोष कुमार, दुर्गानंद झा, शशि झा आदि थे।

2

उपस्थित लोगों ने कप प्रदान के दौरान स्व. झा के कृतित्व व व्यक्तित्व की खासा चर्चा की। लोगों ने कहा कि स्व. झा समाज के लिए हर समय तत्पर रहे। हर जाति, हर वर्ग व हर समुदाय के लोग उन्हें प्यार करते थे। आज वे नहीं है, लेकिन हमलोगों का फर्ज है कि उनके याद को हरसमय जीवंत रखा जाए। गणमान्य लोगों ने आयोजन मंडली को भी साधुवाद दिया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post